Karwa Chauth 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और खास जानकारी इस साल करवा चौथ पर शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 56 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहने वाला है. इसके अलावा चांद निकलने का समय करीब 8 बजकर 14 मिनट बताया गया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद निकलने का समय थोड़ा अलग हो सकता है. आज पूरे देश में सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला (बिना जल के) उपवास रखती हैं और रात में चांद के दर्शन के बाद ही पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि इस व्रत Karwa Chauth 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और खास जानकारी से पति की आयु बढ़ती है और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, करवा चौथ के व्रत का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को और भगवान शिव ने पार्वती को बताया था। तभी से यह परंपरा हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है।
करवा चौथ 2025 की तिथि और व्रत का समय
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से होगी और यह 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी।
इसी कारण, करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को रखा जा रहा है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ की पूजा का सबसे शुभ समय संध्याकाल (प्रदोष काल) माना गया है। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और चौथ माता की पूजा करती हैं। इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:56 बजे से 7:10 बजे तक रहेगा।
चांद निकलने का समय [aaj chand kitne baje niklega ?]
| शहर | चंद्रोदय का समय |
| दिल्ली | रात 8 बजकर 13 मिनट |
| गुरुग्राम | रात 8 बजकर 13 मिनट |
| नोएडा | रात 8 बजकर 13 मिनट |
| मुंबई | रात 8 बजकर 55 मिनट |
| कोलकाता | 7. 45 PM |
चांद के दर्शन के बाद ही सुहागनें व्रत खोलती हैं। इसलिए इस दिन महिलाएं पूरे प्रेम और आस्था से सज-धज कर चांद का इंतजार करती हैं, फिर पति के हाथ से जल ग्रहण कर उपवास समाप्त करती हैं। करवा चौथ न केवल एक धार्मिक पर्व है बल्कि यह पति-पत्नी के प्यार, विश्वास और समर्पण का सुंदर प्रतीक भी है।
